नकली नंबर प्लेट और हुलिया बदलकर करता था वारदात

इंदौर: कनाड़िया पुलिस ने नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले खंडवा निवासी शातिर सिकलीगर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर, नगदी और विदेशी करेंसी सहित करीब 9 लाख रुपए का माल बरामद किया है. आरोपी वारदात से पहले हुलिया बदलता था और पकड़े जाने से बचने के लिए वाहन पर नकली नंबर प्लेट लगाता था.

31 जुलाई की रात मानवता नगर क्षेत्र में फरियादी के बंद घर का ताला तोड़कर दो नकाबपोश बदमाशों ने लाखों का माल पार कर दिया था. बदमाश घर से नगद रुपए, सोने के आभूषण और विदेशी करेंसी ले उड़े थे. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और खंडवा निवासी जीत सिंह टांक को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कनाड़िया थाना क्षेत्र में दो नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया है. आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर चोरी के तरीके सीखता था. पुलिस ने बरामद माल की कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी है. आरोपी जीत सिंह टांक निवासी थाना मांधाता, खंडवा का रहने वाला है. उसका साथी अक्षय टांक फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है.
शातिर प्रवृत्ति का है आरोपी
एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर प्रवृत्ति का है और पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता रहा है. लेकिन पुलिस टीम ने सघन जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया.

Next Post

नगर परिषद में घमासान, BJP पार्षदों ने अपनी ही अध्यक्ष को हटाने का मुद्दा उठाया

Wed Aug 20 , 2025
खिरकिया। जिले की खिरकिया नगर परिषद में भाजपा की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। यहां भाजपा समर्थित अध्यक्ष इंद्रजीत कौर महेंद्र सिंह खनूजा को हटाने की तैयारी उन्हीं की पार्टी के पार्षद कर रहे हैं। पार्षदों का आरोप है कि शहर में विकास कार्य नहीं हो रहे। वहीं […]

You May Like