
सेमरिया। नगर परिषद की लापरवाही से 24 घंटे तक रावण दहन टल गया। नौ सिर का पुतला बनने से आक्रोश फैला था। पुलिस की पहल पर दसवां सिर लगाकर दहन किया गया।
हर साल की तरह चौराहे पर दहन होना था, लेकिन पुतला नौ सिर का बन गया। हिंदू संगठनों ने दहन रोक दिया।
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल की समझाइश पर बुधवार रात दसवां सिर जोड़ा गया और हर्षोल्लास से दहन हुआ। मौके पर पुलिस जिंदाबाद और नगर परिषद मुर्दाबाद के नारे लगे।
