साढ़े आठ लाख के जेवर समेत तीन नकबजन पकड़ाए

जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं गोराबाजार पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन नकबजन गिरफ्तार किए जिनके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग साढे आठ लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त किए गए।विदित हो कि गोराबाजार थाने में 9 अप्रैल को अमन यंदे 33 वर्ष निवासी अंजनी अभिनंदन प्रगति नगर फेस 2 तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी मौसी उर्मिला धवन मॉडल टाउन बिलहरी में अपनी बेटी के साथ रहती है।

मौसी अपनी बडी बेटी के पुत्र के जन्मदिन में शामिल होने लखनउ गयी थी। जिनके सूने मकान का ताला तोडक़र चोर जेवरात चुराकर ले गए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, अपराध श्रीमति सोनाली दुबे, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उप पुलिस अधीक्षक अपराध उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन में गोराबाजार थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम, थाना प्रभारी अपराध शेैलेष मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित हुई.

जिसके बाद दीपू उर्फ प्रदीप विश्वकर्मा पिता सत्यनारायण विश्वकर्मा 29 वर्ष निवासी राजीव नगर चेरीताल, अंकित बेन पिता मुकेश बेन 22 वर्ष निवासी बकरा मार्केट भानतलैया थाना बेलबाग, मोहसिन खान पिता फहीम खान 19 साल निवासी नटराज मूर्तिकार के बाजू से फूटाताल को पकड़ा गया। जिन्होंने मॉडल टाउन बिलहरी में सूने मकान का ताला तोडक़र जेवर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियेां की निशादेही पर चुराये हुये जेवरात, प्रयुक्त मोटर सायकिल आदि जब्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Next Post

इज़रायली बंधक ने हमास के नए वीडियो में कैदियों की अदला-बदली की मांग की

Thu Apr 24 , 2025
गाजा, 24 अप्रैल (वार्ता) हमास की सशस्त्र शाखा, अल-क़स्साम ब्रिगेड ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक इज़रायली बंधक को तत्काल कैदियों की अदला-बदली की मांग करते हुए दिखाया गया है। इसे दोनो पक्षों में शत्रुता के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए एक नया प्रयास माना […]

You May Like