नॉर्वे नाटो पहल के माध्यम से यूक्रेन को और अधिक देगा समर्थन

ओस्लो, 16 अक्टूबर (वार्ता) नॉर्वे की योजना यूक्रेन के लिए नाटो-समन्वित सहायता पैकेज में दो अरब नॉर्वेजियन क्रोनर (19.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर) प्रदान करना है। यह जानकारी नॉर्वे सरकार ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा कि नॉर्डिक देश यूक्रेन के लिए रक्षा उपकरण सुरक्षित करने वाले पैकेज का वित्तपोषण करने के लिए यूरोपीय देशों के समूह में शामिल हो रहा है।

कई यूरोपीय देश अमेरिका के नेतृत्व वाली नयी पहल, प्राथमिकता प्राप्त यूक्रेन आवश्यकता सूची (पीयूआरएल) के तहत योगदान का समन्वय कर रहे हैं। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके माध्यम से नाटो सहयोगी यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता का वित्तपोषण सीधे अमेरिकी हथियार भंडार से करते हैं।

इससे पहले नॉर्वे ने पीयूआरएल पैकेज में 1.5 अरब नॉर्वेजियन क्रोनर का योगदान दिया था। पीयूआरएल पहल को आधिकारिक रूप से 14 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और नाटो महासचिव मार्क रूटे ने शुरू किया था।

Next Post

त्योहारों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत कंपनी का प्लान तैयार

Thu Oct 16 , 2025
इंदौर:दीपावली पर शहर की रौनक और रोशनी बनी रहे, इसके लिए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने खास तैयारी की है. सुभाष चौक झोन के अंतर्गत राजबाड़ा, बड़ा-छोटा सराफा, सीतलामाता बाजार, गोराकुंड चौराहा और कपड़ा बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए चार […]

You May Like