उदित हत्याकांड: आरोपी पुलिसकर्मी जेल में, कैदी नंबर 3808 और 3809 बने चर्चित

भोपाल। इंजीनियर उदित गायकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलिसकर्मी संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को जेल भेज दिया गया है. दोनों आरोपी पिपलानी थाने में पदस्थ थे और अब सेंट्रल जेल में क्रमशः कैदी नंबर 3808 और 3809 के रूप में रखे गए हैं. उदित की मौत पेट में डंडे से लगी चोटों से हुई थी, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई. सीसीटीवी फुटेज को मामले में मुख्य साक्ष्य माना गया है. इस बीच, मृतक उदित के पिता राजकुमार गायकी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी.गायकी ने कहा कि मुख्यमंत्री के शब्दों में उन्हें एक पिता जैसी संवेदना महसूस हुई और वे न्याय की उम्मीद रखते हैं.

Next Post

2 दुकानों से चोरी, एक का ताला तोड़ा दीपावली पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर की वारदात

Tue Oct 21 , 2025
ब्यावरा। पुराना ए.बी. रोड पर दीपावली की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन दुकानों से चोरी करने की घटना प्रकाश में आई है. जानकारी के अनुसार पुराना ए.बी. रोड पर गुड चौराहा के समीप अकबर बिल्डिंग में सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन दुकानों में चोरी की वारदात […]

You May Like