सिवनी में होटलों पर पुलिस की औचक चेकिंग,अवैध गतिविधियों पर सख्ती

सिवनी। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शहर के प्रमुख होटलों में औचक चेकिंग अभियान चलाया। नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पाण्डेय के नेतृत्व में कनिष्क, गैलेक्सी और सिद्धार्थ होटल सहित कई स्थानों पर जांच की गई। होटल संचालकों को नशा, जुआ, वेश्यावृत्ति और अवैध गतिविधियों पर सख्त चेतावनी दी गई। पहचान पत्र अनिवार्यता, रिकॉर्ड संधारण, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्धों की सूचना देने जैसे निर्देश भी दिए गए। इस अभियान में थाना प्रभारी किशोर वामनकर समेत चीता स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने चेकिंग अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।

Next Post

अमानवीय हरकत: सुअर मार बम मुंह में फटने से नंदी की मौत

Wed Jul 23 , 2025
छिंदवाड़ा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली अमानवीय घटना सामने आई है। रविदास मंदिर के पीछे एक नंदी को जानबूझकर विस्फोटक पदार्थ (सूअर बम) खिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे नंदी का जबड़ा फट गया और देर रात उसकी मौत हो गई। स्थानीय […]

You May Like