सीधी के नजदीक बाघ का मूवमेंट

० लोगों को सचेत करने में जुटा वन अमला

सीधी। सीधी के नजदीक बाघ का मूवमेंट मिलने से वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ चुका है। गांवों में वन विभाग की ओर से मुनादी कराकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि पूरी सतर्कता के साथ घर से निकलें और सडक़ों में भी पूरी तरह से सचेत रहें। बाघ नजर आने पर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें। वन विभाग की टीम इसके लिये पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी, चौफाल, दरिया, डोल, बरम्बाबा सहित विभिन्न स्थानों पर बाघ का मूवमेंट पाया गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के साथ सावधानी बरतने की अपील वन विभाग की टीम की ओर से की जा रही है। बताया गया है कि सीधी शहर के नजदीकी क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट मिलने एवं वन विभाग की अपील के बाद से ग्रामीण क्षेत्रो में काफी दहशत व्याप्त हो गई है। उधर वन विभाग की कई टीमें गांवों के नजदीक भटक रहे बाघ की लोकेशन को ट्रेस करने में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हुये हैं। यह पता किया जा रहा है कि बाघ किस क्षेत्र में मौजूद है। भटक रहे बाघ की लोकेशन एक स्थान में न होने के कारण ज्यादा समस्या आ रही है। कुछ समय के अंतराल में ही वह काफी दूर निकल जाता है। बहरहाल चलित वाहनों से लोगों को सचेत करने के लिये वन विभाग की टीमें लगातार एलाउंसमेंट कर रही हैं।

इनका कहना है-

वन परिक्षेत्र सीधी के जंगल से लगे हुये राजस्व गांवों में बाघ की मूवमेंट मिलने के बाद से एलाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को समझाइस दी जा रही है कि खेतों में विद्युत तार न लगायें, जिससे किसी प्रकार की जनहानि न हो। बाघ की तलाश में वन विभाग की टीमें लगातार लगी हुई हैं। साथ ही लोगों को भी जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। वन विभाग की टीम जब तक बाघ को पकडक़र सुरक्षित स्थान पर नहीं छोड़ देती लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।

पंकज मिश्रा, वनपाल सीधी

०००००००००००

Next Post

चरस बेचने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार 

Sun Jan 5 , 2025
2 लाख की चरस और एक छुरी बरामद भोपाल. 5 जनवरी. शाहजहांनाबाद पुलिस ने एक युवक को मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 2 लाख रुपए कीमत की 200 ग्राम चरस और एक छुरी जब्त की गई है. उसके खिलाफ एनडीपीएस और आम्र्स एक्ट […]

You May Like