धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए ग्वालियर कांग्रेस आज शाम मशाल जुलूस निकालेगी

ग्वालियर: देश के लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और सपनों से जुड़े नीट पेपर लीक और इस मामले में जवाबदेही तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ग्वालियर कांग्रेस द्वारा आज रविवार शाम मशाल जुलूस निकाला जायेगा।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा यह मशाल जुलूस शाम 7 बजे किलागेट से हजीरा तक निकाला जाएगा। कांग्रेस की मांग है कि शिक्षा में जवाबदेही सुनिश्चित हो एवं शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।

Next Post

अवैध खनिज परिवहन करने वाले 60 से ज्यादा वाहन जब्त

Sun Jun 14 , 2026
भिण्ड: सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद भिंड जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आया है। कलेक्टर केएल मीना और एसपी सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में बड़ा अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 60 से ज्यादा वाहन जब्त किए गए […]

You May Like