जंगल में आग लगाने वाले आरोपी को वनअमले ने दबोचा

छिंदवाड़ा:इन दिनों जिले भर में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है जिसके चलते अगजनी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है. जंगल में भी आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है. चौरई परिक्षेत्र के जंगल में आग लगाने की घटना सामने आने पर वन अमले ने आग लगाने वाले को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र चौरई के अंतर्गत सांख सर्किल के करलई वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ा गया वही दूसरा एक अन्य आरोपी फरार हो गया.

वन अमले ने वनक्षेत्र में आग लगाने वाले आरोपी ग्राम ग्रेटिया निवासी सतीश पिता हजारीप्रसाद उईके को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसारा आरोपी फरार हो गया. आरोपी को पकडऩे के बाद वन अमले ने वनक्षेत्र में लगी आग बुझाया. वहीं आरोपी सतीश पिता हजारीप्रसाद ऊईके को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया ,जहा से उसे जेल भेज दिया गया. उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी सुश्री वंदना पाल रेंजर, रवि सिंह वर्मा डिप्टी रेंजर, महंत रघुवंशी, राजाबाबू रघुवंशी शामिल रहे.

Next Post

चंडी चोपड़ा की वृद्ध महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी गांव पहुंचे, वृद्धा ने जताया आभार

Fri May 29 , 2026
दमोह: जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी चोपड़ा निवासी वृद्ध महिला ने जनसुनवाई में कलेक्टर से समस्या की गुहार लगाई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात कर समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलते ही आज शाम […]

You May Like