सुपरमास्टर गेम्स में विनोद राय ने जीता चार गोल्ड दो सिल्वर मेडल

सिंगरौली। मास्टर गेम्स एसोशिएसन म.प्र. भोपाल की ओर से दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन आज दिन रविवार को उज्जैन में संपन्न हुआ है। जहां बरगवां महाविद्यालय में पदस्थ जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद राय ने चार गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल जीत सिंगरौली का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार शासकीय महाविद्यालय बरगवां में पदस्थ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद राय ने उज्जैन में आयोजित मास्टर गेम्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिये। जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुये चार गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल अपने नाम करते हुये महाविद्यालय बरगवां के साथ-साथ जिले का नाम गौरवांवित किया है। डॉ. विनोद राय के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राध्यापको एवं छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

Next Post

रीवा-प्रयागराज हाइवे पर स्कार्पियो ने चार को कुचला, मौके पर मौत,तीन घायल

Sun Nov 9 , 2025
रीवा। रीवा जिले के गढ़ थाना अन्तर्गत तेंदुआ कोठार में रीवा-प्रयागराज हाइवे पर रविवार की शाम 4.30 बजे अनियंत्रित स्कार्पियो कार ने चार लोगो को कुचल दिया. मौके पर चार लोगो की मौत हो गई,जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए है. जिन्हे उपचार के लिये रीवा के संजय गांधी […]

You May Like