उप्र से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जबलपुर में कर ली खुदकुशी

 

किराए के कमरे में लटके मिले शव, छानबीन में जुटी पुलिस

 

जबलपुर। उत्तर से भागे नाबालिग प्र्रेमी जोडऩे जबलपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पनागर थाना अंतर्गत ग्राम बरौद स्थित किराए के कमरे में दोनों की लाशें फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रोशनी यादव पिता विवेक कुमार 16 वर्षीय निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश, रोहित सोनी पिता संजू कुमार 17 वर्षीय निवासी आजाद नगर सिवली कानपुर बिहार के बीच प्रेम संंबंध थे जिन्होंने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खा ली थी लेकिन उनके रिश्ते को लेकर उनके परिजन राजी नहीं थे जिसके चलते दोनों ने योजना बनाई और दो माह पूर्व उप्र से भाग गए थे। दोनों के परिजनों ने कानपुर मेेंं एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों नाबालिग होने के चलते अपहरण का केस दर्ज किया था।

कंपनी में करने लगे थे जॉब

पुलिस के मु़ताबिक यूपी से भागने के बाद प्रेमी जोड़ा जबलपुर पहुंच गया था इसके बाद पनागर में किराए के कमरे में रहने लगे और एक निजी कंपनी में जॉब करने लगे थे। दोनों ने आत्महत्या किन कारणों से की इसका पता नहीं चल सका है।

कानपुर पुलिस भी शहर पहुंंची

बताया जाता है कि बालिका ने कुछ दिन पहले अपने भाई से फोन पर बात की थी। वहीं कानपुर पुलिस लोकेशन मिलते ही जबलपुर पहुंच गई थी, जांच पड़ताल करने में पनागर पुलिस से भी संपर्क किया इस बीच पता चला कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है।

पकड़े जाने के डर से सुसाइड!

चर्चा रही कि भाई से बात करने के बाद नाबालिग प्रेमी को डर था कि अब वह पकड़े जाएंगे जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

Next Post

ग्रीन भारत एक्सपो का समापन

Sun Mar 23 , 2025
भोपाल, 23 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले तीन दिनों से चल रहे ग्रीन भारत एक्सपो का आज समापन हो गया। इलेक्ट्रिक व्हीकल और सोलर एनर्जी पर केंद्रित इस एक्सपो में देशभर की प्रतिष्ठित कंपनियों, निर्माताओं और संभावित निवेशकों ने भाग लिया। एक्सपो का आयोजन इमेजिन इवेंट और […]

You May Like