मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपि गिरफ्तार, 1.20 लाख की दो बाइक बरामद

छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को अरुण मर्सकोले निवासी बारंगा, हाल खापाभाट मोहरली रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 सितंबर की रात करीब 9 से 12 बजे के बीच उसके घर के आंगन से हीरो फैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP28.MM.7062 चोरी हो गई। इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने 4 अक्टूबर को संदीप सरेयाम (34) निवासी सिद्धीविनायक वार्ड 10 खापाभाट और दिनेश विश्वकर्मा (32) निवासी सिद्धीविनायक वार्ड 10 खापाभाट को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपितों ने 2 अक्टूबर को लालबाग से बिना नंबर की टीवीएस मोटरसाइकिल चोरी कर अभिमन्यु होटल के पास खंडहर की झाड़ियों में छिपाना भी बताया। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र भगत, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा तथा आरक्षक आलम खान, चंद्रपाल सिंह बघेल और चंद्र कुमार दहिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

एम्प्लीफायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 1.13 लाख का माल बरामद

Sun Oct 4 , 2026
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना पुलिस ने महाकाल मंदिर के पीछे स्थित मोक्षधाम में दुकान से एम्प्लीफायर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो एम्प्लीफायर डीजी भी बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 […]

You May Like