बाजार के अंदर घंटों तक बनी रही जाम की समस्या

जबलपुर: रक्षाबंधन को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक सुधार के लिए कई सख्त निर्देश जारी किए थे। बड़ा फुहारा, लार्डगंज, कमानिया गेट जैसे इलाकों में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद बुधवार को बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बेरोकटोक चलती रही, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रही।

भीड़ और त्योहार के चलते ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और पुलिस की लापरवाही से समस्या और भी गंभीर हो गई। सुपर मार्केट, नरघईया, गोल बाजार, पांडे चौक जैसे इलाकों में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बावजूद जमीनी स्तर पर आदेशों का पालन नहीं हो सका। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कोई खास सुधार नहीं दिखा, जिससे नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Next Post

MP Weather Alert: खंडवा, बुरहानपुर, मंदसौर, रायसेन और राजगढ़ में आज बारिश, 40 Km की रफ्तार से हवा

Thu Aug 7 , 2025
भोपाल।मप्र में बारिश का दौर जारी है. गुरूवार को अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. मौसम विभाग के […]

You May Like