पहले 2 घंटे के मतदान में मुस्तफाबाद सबसे आगे

दिल्ली विधानसभा में पहले 2 घंटे की वोटिंग का टर्नआउट सामने आ गया है. सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग मुस्ताफाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुई है. यह वही इलाका है, जहां से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है. मुस्तफाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने करावल नगर के मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक के बेटे हसन मेहदी को टिकट दिया है.

कहां कितनी वोटिंग

1. मुस्तफाबाद में अब तक सबसे ज्यादा 12.17% मतदान हुआ है.

2. करोल बाग में सबसे कम 4.49% मतदान हुआ है.

3. चांदनी चौक में 4.53% मतदान हुआ है.

4. सुबह 9 बजे तक कुल मिलाकर 8.03% मतदान हुआ है.

5. नई दिल्ली: 7 फीसदी, जंगपुरा: 7.5%, कालकाजी: 6.2%

Next Post

मतदान के बाद क्या बोले CEC?

Wed Feb 5 , 2025
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने न्यू मोती बाग में स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया है. CEC राजीव कुमार ने कहा, सभी ने मिलकर बहुत मेहनत की है. आज डेढ़ लाख से ज्यादा लोग चुनाव कराने में लगे हैं. महीनों से तैयारियां चल रही हैं. हर किसी को अपना […]

You May Like