पटवारी एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया

धार, 23 फरवरी (वार्ता) आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में आज एक पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गयी है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार इंदौर निवासी देवेंद्र नरवरिया नाम के व्यक्ति ने प्रकोष्ठ काे शिकायत की थी कि पीथमपुर में परिवार की एक जमीन के बंटवारे के प्रकरण के सिलसिले में पटवारी तीन लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है। वह एक लाख रुपए पहले ही ले चुका है। शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू के एक दल ने कार्रवाई कर पीथमपुर में ही पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को एक लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपी ने कार्यालय के पास कार में रिश्वत की राशि ली। ईओडब्ल्यू के दल ने तत्काल ही आरोपी को हिरासत में रिश्वत की राशि के साथ हिरासत में लिया और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया। ईओडब्ल्यू ने कहा कि रिश्वत के इस प्रकरण में और किस अधिकारी कर्मचारी की भूमिका शामिल है, इसकी जांच की जाएगी।

Next Post

खाद्य तेलों में टिकाव; दाल और मीठे में मिलाजुला रुख

Sun Feb 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 फरवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि दाल और मीठे में मिलाजुला रुख वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर […]

You May Like