बुजुर्ग के बैंक खाते से उड़े 8 लाख रुपए,बिजली का कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी

भोपाल। अरेरा कालोनी निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर का बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 8 लाख रुपये निकाल लिए. सायबर ठगी की घटनाएं सामने आने पर हबीबगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक 68 साल के टी. गणेश कुमार अरेरा कालोनी हबीबगंज में परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर चार दिन पहले एक मैसेज आया. मैसेज में बिजली का बिल 85 रुपए शेष होना लिखा था. साथ ही नया स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 12 हजार रुपये का भुगतान करने का हवाला दिया गया था. साथ ही जल्द ही बिल नहीं भरने पर जल्द ही बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी गई थी. गणेश कुमार को इस दौरान एक काल आया. कालर ने खुद को बिजली कंपनी का अधिकारी बताया और आनलाइन रजिस्टेशन के लिए फार्म भेजा. कालर ठग की बातों में आकर गणेश कुमार ने फार्म भरा. ठग की बातों में आकर मोबाइल से पूरी प्रक्रिया करते हुए गणेश कुमार पूरी डिटेल्स दे रहे थे. तभी उनके बैंक खाते से 8 लाख रुपये कट गए. ठगी का एहसास होने पर पीडित ने हबीबगंज पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया.

Next Post

कार का कांच तोड़कर हजारों का सामान चोरी

Tue Jul 28 , 2026
भोपाल। शाहपुरा इलाके में एक होटल के सामने खड़ी कार का कांच तोड़कर अज्ञात चोर ने हजारों का सामान चोरी कर लिया. पुलिस ने मामला सामने आने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय गौरव जैन निवासी बावडिय़ा कला ने मामले की शिकायत […]

You May Like