NEET Student Protest को लेकर आकांक्षा पुरी का सनसनीखेज खुलासा, बोली- आंदोलन में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे

NEET Student Protest के बीच एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कई लोगों और पार्टियों की ओर से एक्टर्स को आंदोलन में शामिल होने के लिए पैसों और प्रचार के ऑफर दिए जा रहे हैं।

मुंबई, नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश भर में छात्र आंदोलन चल रहा है। जिसमें ना सिर्फ आम छात्र बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों से लेकर बड़े पर्दे के कलाकारों तक ने जमकर हिस्सा लिया है।

नीट स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। आकांक्षा पुरी ने दावा किया है कि इस मौजूद छात्र आंदोलन को लेकर कई लोग और पॉलिटिकल ग्रुप्स टीवी एक्टर-एक्ट्रेस और कंटेंट किएटर्स से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं और पॉलिटिकल कैंपेन में शामिल होने के लिए पैसे ऑफर किए जा रहे हैं।

ट्रेंड्स नहीं सही मुद्दे का समर्थन करें
मीडिया से बातचीत के दौरान आकांक्षा पुरी ने कहा कि किसी भी सोशल इश्यू को प्रमोशन या मार्केटिंग का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। आकांक्षा ने सभी को सलाह दी है कि लोगों को सिर्फ उसी चीज को समर्थन देना चाहिए, जो सही हो, ना कि किसी कैंपेन का हिस्सा बनकर पर्सनल प्रॉफिट कमाने की कोशिश करना चाहिए।

एक्टर्स से लगातार संपर्क किया जा रहा है
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने दावा किया कि कई पार्टियां और लोग कलाकारों व कंटेंट क्रिएटर्स से संपर्क कर रहे हैं। उनके मुताबिक, इन लोगों की कोशिश है कि कलाकार छात्र आंदोलन में शामिल होकर उसे प्रचार का हिस्सा बनाएं और सार्वजनिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं। हालांकि, अभिनेत्री ने किसी राजनीतिक दल, संगठन या व्यक्ति का नाम नहीं लिया और न ही अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत सार्वजनिक किया।

मैं इस गंदगी का हिस्सा नहीं बनना चाहती
अभिनेत्री ने कहा कि वह इस तरह की गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। उनके अनुसार, छात्रों की मांगों का समर्थन करना जरूरी है, लेकिन किसी भी आंदोलन का इस्तेमाल निजी प्रचार या कमाई के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी जरूरत होगी, वह छात्रों के साथ खड़ी रहेंगी।

क्या है पूरा मामला?
नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन उस समय और तेज हो गया, जब 18 जुलाई 2026 को प्रशासन ने अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद कई फिल्म और टीवी कलाकारों ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी क्रम में आकांक्षा पुरी का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, उनके दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Next Post

शासकीय विभागों पर 64.23 करोड़ का विद्युत बिल बकाया

Sat Jul 25 , 2026
रीवा:विद्युत विभाग का करोड़ो रूपया शासकीय विभाग दबा कर बैठे है. जिसकी वसूली करने में अधिकारियों को पसीना छूट रहा है. ग्राम पंचायत, महिला बाल विकास सहित विभिन्न विभागों पर 64 करोड़ 23 लाख विद्युत बिल बकाया है. पत्राचार के बाद भी बिल का भुगतान नही किया जा रहा है. […]

You May Like