युवक-महिला ने की खुदकुशी

जबलपुर : कुंडम थाना अंतर्गत भोकादेवरी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो गोरखपुर मांडवा निवासी महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।कुंडम पुलिस के मुताबिक रविवार को मिलन झारिया 31 वर्ष निवासी भोकादेवरी, कुण्डम ने सूचना दी कि उसके बड़े भाई कमलेश झारिया 45 वर्ष ने सुबह 6:30 बजे करीब घर के कमरे के अंदर बल्ली से कपड़े का रस्सी से गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसी प्रकार गोरखपुर थाने में मनोहर मराठा 54 वर्ष निवासी टेंडर 1 माण्डवा ने सूचना दी कि रविवार दोपहर 12 बजे पत्नि की गाडी बनवाने ब्रजमोहन नगर गया था घर पर पत्नि अकेली थी। दोपहर 12-30 बजे घर वापस आकर गेट खटखटाया जो अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने पर झांक कर देखा तो पत्नि प्रीति मराठा फांसी पर लटकी दिखी मोहल्ले वालो की मदद से दरवाजा तोडकर अंदर जाकर फांसी से पत्नि को उतारा तो देखा कि फांसी लगा लेने से पत्नि श्रीमति प्रीति मराठा 40 वर्ष की मौत हो चुकी थी।

Next Post

एक असमय बुझी जिंदगी का सबक

Mon May 4 , 2026
इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा ने अपने जन्मदिन से महज कुछ घंटे पहले मौत को गले लगा लिया. छात्रा अपने जन्मदिन पर नए कपड़े खरीदने के लिए पिता से 5 हजार रुपए की मांग कर रही थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते पिता द्वारा कम […]

You May Like