नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी उद्योगपति एवं अमेरिकी प्रशासन में प्रशासनिक सुधार प्रमुख एलन मस्क से शुक्रवार को टेलीफोन पर बात की और प्रौद्योगिकी और नवान्वेषण के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के बारे में चर्चा की।
श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, “एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों के बारे में बात की, जिसमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन में हमारी बैठक के दौरान हमने जिन विषयों को कवर किया था। हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
