संविधान को कमजोर करना चाहती है भाजपा: अखिलेश

लखनऊ 18 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को खत्म करना चाहती है और उसे लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद से चिढ़ है। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को बदनाम करने की साजिश कर रही है और नौजवानों में फूट डालने का काम कर रही है। सपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा के जाल में न फंसने और नकारात्मकता से दूर रहने की अपील की। पार्टी के राज्य मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर अडिग है। उन्होंने कहा कि पीडीए का रास्ता ही प्रदेश और देश के लिए एकमात्र विकल्प है। कार्यकर्ताओं को आपसी एकजुटता और बेहतर तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा केवल विरोध और नकारात्मक प्रचार की राजनीति करती है, जबकि समाजवादी पार्टी विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी प्रगति की राजनीति करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है और वह समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को अपना बताने का प्रयास कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि किसान, गरीब और नौजवानों को आगे बढ़ाने तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार आवश्यक है।

 

 

Next Post

सांसद ने वितरित किये बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल

Wed Feb 18 , 2026
रीवा। सांसद जनार्दन मिश्र ने वित्तीय वर्ष 2025-26 अन्तर्गत संसदीय क्षेत्र विकास निधि/सांसद निधि से रीवा एवं मऊगंज जिले के 18 दिव्यांग हितग्राहियों को बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल का वितरण किया. सांसद ने दिव्यांगजनों को माला पहनाकर अभिनंदन करते हुए ट्राइसाइकिल की चाभी सौंपी. बैटरी चलित ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों […]

You May Like