मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

धर्मशाला, 14 मई (वार्ता) मुम्बई इंडियंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 58वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने पिछला मैच देखा था और हमें लगा कि मौसम ठंडा होने की वजह से बाद में विकेट अच्छी हो जाएगी। मैंने नहीं सोचा था कि मुम्बई इंडियंस का कप्तान बनने से पहले मैं टेस्ट कप्तान बन जाउंगा। हमारे तीन गेम बचे हुए हैं और हम जितना हो सके पॉजिटिव लेना चाहेंगे। हम खेल का आनंद लेना चाहते हैं।

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। विकेट थोड़ी सूखी लग रही है। अभी भी नहीं पता है कि पिच कैसी खेलेगी। इसलिए पॉजिटिव होकर सोच रहे हैं। हमें इस बारे में सोचना बंद कर देना चाहिए कि पिछले कुछ मैचों में क्या गलत हुआ है। हमें अब अच्छे शेप और बेहतरीन माइंडसेट में रहना होगा। हमारी टीम में आज हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह ओमरजई खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

पंजाब किंग्स (एकादश): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

मुम्बई इंडियंस (एकादश):- रयान रिकल्टन, नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान) और रघु शर्मा।

Next Post

मुलायम के छोटे पुत्र प्रतीक हुये पंचतत्व में विलीन,अखिलेश शिवपाल ने दी अंतिम विदाई

Thu May 14 , 2026
लखनऊ, 14 मई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का गुरुवार दोपहर राजधानी लखनऊ के भैंसाकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रतीक की चिता को मुखाग्नि उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी। प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो […]

You May Like