दार्जिलिंग में आईएसकेएफ कराटे चैंपियनशिप का आगाज़

दार्जिलिंग, (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में चल रही द्वितीय आईएसकेएफ इंडिया शोटो कप राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में रविवार को एक विशेष अवसर देखने को मिला जब इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर दार्जिलिंग के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्टा ने कार्यक्रम में भाग लिया और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन दिखाने के लिए हौसलाअफजायी भी की।

अपने संबोधन में श्री बिष्टा ने कहा,“खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास का एक सशक्त साधन हैं।” उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि आज की तेज़-रफ्तार दुनिया में खेल युवाओं को तनाव, अवसाद और बुरी आदतों से बचाने में मदद करते हैं।

कराटे जैसे मार्शल आर्ट की विशेषता बताते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मबल, चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी बढ़ावा देता है।

श्री बिष्टा ने केंद्र सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजना की सराहना करते हुए कहा,“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार खेल प्रतिभाओं को गांव-गांव से पहचान देने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है।” साथ ही उन्होंने गर्वपूर्वक उल्लेख किया कि दार्जिलिंग और आस-पास के क्षेत्रों के युवा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

Next Post

केरल में बारिश: एक व्यक्ति की मौत, पेड़ गिरने से रेल यातायात बाधित

Mon May 26 , 2025
कन्नूर, (वार्ता) उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में पिछले दो दिनों से भारी बारिश के बाद वडकारा के पास विल्लीपल्ले में रविवार को एक नारियल का पेड़ गिरने से स्कूटर सवार 64 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विल्लीपल्ली में कोट्टियम पल्ली मंदिर […]

You May Like