खाद लेकर जा रहा ट्रक पलटा, केबिन में फंसे ड्राइवर की मौत

मुलताई:नेशनल हाईवे छिंदवाडा रोड पर लावाघोघरी की पास खाद लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे ट्रक चालक की केबिन में फसने से मौत ही गई। बताया जाता है ट्रक छिंदवाड़ा की ओर खाद की बोरिया लेकर जा रहा था, छिंदवाडा हाईवे पर लावाघोगरी की समीप टर्निंग में अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक का चालक वाला केबिन टूट कर अलग फ़िका गया।

दुर्घटना में केबिन में दबने से चालक आशीष पिता नामदेव आजबले 29 साल निवासी वेल्तूर तहसील कुही जिला नागपुर महाराष्ट्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना लावाघोघरी से पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा। पुलिस द्वारा मौके पर क्रेन बुलाकर केबिन को गैस कटर से काटकर 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बाहर निकाला। पुलिस द्वारा मामले में जांच की रही है।

Next Post

नमकीन फैक्ट्री में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग पर काबू, एक झुलसा

Tue Dec 30 , 2025
ग्वालियर: शहर के अजयपुर वीरपुर क्षेत्र में स्थित नमकीन फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने की घटना के बाद लगी भीषण आग पर आज सुबह पूरी तरह काबू पा लिया गया है. सिलेंडर फटने के धमाके से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. इस घटना में अमित राठौर नामक एक […]

You May Like