नगर सरकार आपके द्वार अभियान शुरू होगा

इंदौर:भाजपा नगर निगम परिषद की रजत जयंती और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के तीन वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को नगर सरकार आपके द्वार अभियान की शुरुआत की गई. इस अभियान के तहत वार्ड पार्षदों का रिपोर्ट कार्ड जनता के फीडबैक के आधार पर तैयार किया जाएगा.महापौर ने बताया कि उनके कार्यकाल में 1500 किमी पानी लाइन, 635 किमी सड़क, 350 किमी ड्रेनेज लाइन बिछाई गई है.

60 मेगावॉट का सोलर प्लांट सितंबर से शुरू होगा. पर्यावरण संरक्षण हेतु 12.41 लाख पौधे लगाए गए हैं. स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 71 संजीवनी क्लीनिक, योग शेड और 27 नई पानी की टंकियां स्थापित की गई हैं. निगम ने कर्बला मैदान व गणेश घाट की जमीनें पुनः प्राप्त की हैं और पिछले वित्तीय वर्ष में 1000 करोड़ रुपये कर संग्रह कर नया रिकॉर्ड बनाया. महापौर ने इसे जनता की भागीदारी और विश्वास का परिणाम बताया तथा पार्षदों के कार्यों की समीक्षा कर सुधार का आश्वासन दिया.

Next Post

नशे के खिलाफ अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान

Wed Aug 6 , 2025
इंदौर:पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और विशिष्ट नागरिकों को मंगलवार को सम्मानित किया. पुलिस कमिश्नर कार्यालय पलासिया में आयोजित समारोह में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सभी को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सराहा.उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के […]

You May Like