रीवा मर्डर मिस्ट्री या जल प्रवाह? टमस नदी में रस्सी से बंधा मिला सफेद कपड़े में लिपटा कंकाल, जांच में जुटी पुलिस!

रीवा, रीवा जिले के चाकघाट स्थित टमस नदी में सोमवार की सुबह एक कफन में लिपटी हुई लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। नदी में तैरते हुए शव को देखने के लिए पुल के समीप स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नदी में मिला यह शव पूरी तरह से सफेद कपड़े से लिपटा हुआ है। शव को रस्सी से बेहद मजबूती के साथ बांधा गया है।

पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव काफी पुराना हो चुका है और पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो गया है। इंधर कंकाल नुमा शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद तुरंत चाकघाट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।घटना की सूचना मिलते ही चाकघाट पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से भारी मशक्कत के बाद शव को टमस नदी से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति को देखते हुए फॉरेंसिक जांच और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फिलहाल शव के रस्सी से बंधे होने और कफन में लिपटे होने के कारण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। हालांकि, पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या यह मामला किसी अज्ञात शख्स की मौत के बाद शव को नदी में प्रवाहित करने का प्रतीत हो रहा है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पंचनामा के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मृतक की पहचान स्थापित करने और मौत के असली कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह मामला महज सामान्य जल प्रवाह का मामला है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

Next Post

रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में जय अम्बे के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा आंदोलन

Mon Sep 14 , 2026
अनूपपुर, एसईसीएल के रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में कार्य कर रही जय अम्बे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ खाड़ा ग्राम के ग्रामीणों ने सोमवार को जोरदार आंदोलन किया। स्थानीय रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों के आंदोलन के चलते जय अम्बे कंपनी का काम लगातार 8 घंटे से अधिक […]

You May Like