नगर निगम मजिस्ट्रेट की डेयरी, होटलों में दबिश, मचा हडक़ंप

जबलपुर। नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल द्वारा द्वारा सिविल लाइन और आसपास के प्रमुख इलाकों में स्थित होटलों, डेयरी और फूड दुकानों में अचानक दबिश दी। औचक निरीक्षण से हडक़ंप मच गया। उन्होंने क्षेत्र की छोटी-बड़ी सभी प्रमुख दुकानों पर जाकर बारीकी से जांच पड़ताल की, जिनमें मुख्य रूप से रामजी डेयरी, शंकर डेयरी, हनुमान डेयरी मनमोहन होटल, गोपाल होटल लकी चिकन सेंटर, बॉबी मटन शॉप में गंदगी और कमी मिलने पर सख्त हिदायत दी गई और सुधार का मौका दिया गया

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर पनीर, दही, सब्जी वाली ग्रेवी और आटे की गुणवत्ता में कमी, परिसर में गंदगी पाई गई। टीम द्वारा इन सभी सामग्रियों के सैंपलिंग लिए गए। आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री गोयल ने बताया कि सकारात्मक रुख अपनाते हुए दुकानदारों पर तुरंत कोई दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सुधार करने का एक मौका दिया है। अत्यधिक गंदगी पाए जाने वाले स्थानों के संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि वे जल्द से जल्द स्वच्छता के मानकों को पूरा करें। प्रशासन का उद्देश्य दुकानदारों को परेशान करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक जो कुछ भी खाएं, वह पूरी तरह शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक हो। जल्द ही इन सभी जगहों का पुन: निरीक्षण किया जाएगा।

Next Post

बंद उड़ानों को पुन: शुरू किया जाये  

Wed Jul 8 , 2026
जबलपुर। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा जबलपुर शहर की लगातार घटती वायुसेवाओं को लेकर इंडिगो एयरलाइन के डायरेक्टर, सेल्स, ईस्ट एवं सेन्ट्रल इंडिया संजीव भट्टाचार्य के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जिसे मध्य प्रदेश के सेल्स हेड कुंवर रावत को गत दिवस भोपाल में सौंपा गया। फेडरेशन […]

You May Like