नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालाजी मित्र मंडल (पंजीकृत), दिल्ली प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश करें योग, रहें निरोग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से योग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में करीब 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट और योग मैट वितरित किए गए। योगाभ्यास के बाद स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते के रूप में स्प्राउट्स और लस्सी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा पश्चिमी दिल्ली जिला के प्रभारी गगन साहनी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से योग आज केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में लोग इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम है।
गगन साहनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले बलदेव राजपाल, गोल्डी कपूर, अरविंद शर्मा, स्वीट सिंह, गौरव साहनी, रितेश राजपाल, समंदर कौर, विम्मी शर्मा, हर्षित सिंह, पवनदीप सिंह, नोनी कात्याल, जतीन प्रसाद सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
