चम्बल क्रीड़ा परिषद ने किया खेल संवाद का आयोजन

ग्वालियर: ग्वालियर चम्बल संभाग की अग्रणी खेल संस्था चम्बल क्रीड़ा परिषद द्वारा जीवाजी क्लब में खेल संवाद का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने जयप्रकाश राजौरिया का अभिनंदन किया, साथ ही ग्वालियर शहर में खेलों से जुड़ी समस्याओं से उनको अवगत कराया। राजौरिया ने सभी को आश्वासन दिया कि शासन एवं प्रशासन स्तर पर जब भी खेल संगठनों को उनकी आवश्यकता होगी वो सदैव उपलब्ध रहेंगे।

खेल संवाद आयोजन के संयोजक ज्योदित्य भईयू भदौरिया ने खेल संवाद में खेलों से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साँझा की। कार्यक्रम में मंच पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, चम्बल क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, पार्षद गिर्राज सिंह गुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमर कुटे, जीवाजी क्लब के कोषाध्यक्ष संजय निखरा मंचासीन रहें!
कार्यक्रम में विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थिति थे।कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला ओलंपिक संघ ग्वालियर के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने दिया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश जैन ने किया।

Next Post

फांसी के फंदे पर झूला युवक , मौत

Tue Feb 4 , 2025
हिनौता: सीधी जिले में थाना मझौली के पुलिस चौकी मड़वास अंतर्गत ग्राम झपरी में एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झपरी निवासी शिवकरण सिंह पिता जगमोहन सिंह 37 वर्ष घर में ही दरम्यानी रात फांसी के […]

You May Like