
खंडवा। नगर स्थित बाल संप्रेषण गृह से रविवार सुबह 5 बाल अपचारियों के भागने का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यह सभी अलग-अलग अपराधों में लिप्त थे।
घटना शनिवार रविवार की दरमियानी रात की हो सकती है, जिसकी जानकारी संप्रेषण गृह के कर्मचारियों को रविवार सुबह लगी।स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना पुलिस और खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे।
दीवार में छेद बनाकर भागे
बताया जा रहा है कि यह पांचों बाल अपचारी साल भर से यहां रह रहे थे, जो एक दीवार में गड्ढा बनाकर वहां से फरार हो गए। ये सभी चोरी के मामले में लिप्त बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।
