रोमानिया के राष्ट्रपति चुनाव में दक्षिणपंथी उम्मीदवार आगे

रोमानिया के राष्ट्रपति चुनाव में दक्षिणपंथी उम्मीदवार आगे

बुखारेस्ट, 05 मई (वार्ता) रोमानिया में हुए राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के पुनः मतदान में अलायंस फॉर द यूनियन ऑफ रोमानियंस के अध्यक्ष जॉर्ज सिमियन बढ़त में हैं।

शहरी एवं क्षेत्रीय समाजशास्त्र केंद्र (सीयूआरएस) की ओर से कराए गए एग्जिट पोल के अनुसार, सिमियन को 33.1 प्रतिशत वोट मिले। उनके बाद रोमानिया फॉरवर्ड गठबंधन के क्रिन एंटोनैस्कु को 22.9 प्रतिशत और स्वतंत्र उम्मीदवार बुखारेस्ट के मेयर निकुसोर डैन को 20.9 प्रतिशत वोट मिले हैं।

एवांगार्डे सोशियो-बिहेवियरल स्टडीज ग्रुप द्वारा किए गए एक अन्य एग्जिट पोल में सिमियन को 30 प्रतिशत वोट मिले, जबकि एंटोन्सक्यू और डैन दोनों को 23-23 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

रोमानिया की स्थायी चुनाव प्राधिकरण के अनुसार, इस चुनाव में 1.8 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत मतदाता थे। रोमानिया का राष्ट्रपति पांच साल के लिए चुना जाता है और अधिकतम दो कार्यकाल तक सेवा दे सकता है।

रोमानिया के संविधान के अनुसार, यदि पहले दौर में कोई उम्मीदवार पूर्ण बहुमत नहीं पाता, तो दो सप्ताह बाद शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच रनऑफ होगा। पिछले नवंबर में हुई राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया को प्रचार में गड़बड़ी और विदेशी दखल के आरोपों के चलते रद्द कर दिया गया था।

Next Post

सड़क हादसे में दंपति की मौत

Mon May 5 , 2025
इंदौर: राऊ-खलघाट फोरलेन पर देर रात रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मानपुर के समीप यशवंतनगर और कुटी के बीच की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झलगांव […]

You May Like