पीएमश्री एक्सिलेंस महाविद्यालय में दिखी सरेआम नशाखोरी

सतना: शहर के पीएमश्री एक्सिलेंस डिग्री कॉलेज परिसर में सरेआम शराबियों की महफिल सजने से कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। घटना से संबंधित वीडियो के वायरल होने पर लोग भी यह सोचने पर मजबूर हो गए कि शिक्षा के मंदिर में आखिरकार ऐसा कैसे हो सकता है। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि ऐसे दृश्य कॉलेज परिसर में आम बात हो चुकी हैं और आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं.

शहर का पीएम श्री एक्सिलेंस डिग्री कॉलेज इन दिनों गलत कारणों से सुर्खियों बटोर रहा है. इस कॉलेज से संबंधित 15 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में कॉलेज परिसर की पार्किंग में कुछ युवक शराब और गांजे का खुलेआम सेवन करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो ने कॉलेज प्रबंधन की सजगता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

चौंकाने वाली बात यह है कि हाल ही में इसी कॉलेज में युवा संसद जैसे महत्वपूर्ण और शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन अब उसी परिसर में शराबियों की महफिल सजने से कॉलेज की छवि धूमिल हो रही है. स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि ऐसे दृश्य कॉलेज परिसर में आम बात हो चुकी हैं और आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं.
हाशिए पर सुरक्षा
वीडियो में दिखाई देने वाले युवकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. यह स्पष्ट नहीं है कि शराब और गांजा पीने वाले कॉलेज के ही छात्र हैं, या बाहरी युवक हैं. हालांकि, इस मामले में कॉलेज प्रबंधन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इतनी बड़ी घटना कॉलेज परिसर में घटने के बावजूद सुरक्षा इंतजाम नदारद दिखाई दे रहे हैं.
चिंतित हुए अभिभावक
वहीं, वीडियो के वायरल होने के बाद छात्र और अभिभावक दोनों ही चिंतित हैं. उनका कहना है कि यदि समय रहते ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लगी, तो इसका सीधा असर पढ़ाई के माहौल और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर पड़ेगा. अब देखना होगा कि प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाता है?

Next Post

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना 469 रुपये सस्ता होकर ₹1.09 लाख प्रति 10 ग्राम पर

Thu Sep 18 , 2025
नई दिल्ली, 18 सितंबर 2025: आज, 18 सितंबर को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹469 सस्ता होकर ₹1,09,264 पर आ गया है। वहीं, चांदी भी ₹193 गिरकर ₹1,25,563 प्रति […]

You May Like