ननि ने ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, दुकानों के बाहर का अतिक्रमण हटाया

भोपाल। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने एम.पी. नगर जोन-02, लिंक रोड नं. 01, 02, 03, आईएसबीटी, 1100 क्वाटर्स, एक्सटॉल कॉलेज, दानापानी, होशंगाबाद रोड राधापुरम कालोनी, ईश्वर नगर, कोलार अलोक धाम, हलालपुर बस स्टैण्ड, बैरागढ़ गार्डन, लालघाटी, भूतबंगला, हमीदिया रोड, पंचशील नगर, नेहरू नगर, खेजड़ा, अयोध्या नगर, अयोध्या नगर सी-सेक्टर, शबरी नगर, अशोका गार्डन, जहांगीराबाद, शब्बन चौराहा, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं.06, अल्पना तिराहा, सिंधी कालोनी आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए खेजड़ा में अवैध रूप से बना चबूतरा जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा साथ ही अयोध्या नगर सी-सेक्टर में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बना 01 छप्पर, साथ ही अवैध रूप से लगी जाली, शबरी नगर में चेम्बर पर अवैध रूप से बनीं दीवार को भी तोड़ा. अमले ने सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, दुकानों के बाहर रखा सामान आदि को हटाने की कार्यवाही की तथा 10 ठेले, 02 चैन, 01 लोहे का स्टैण्ड सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया.

 

 

Next Post

बुक डिपो संचालक पर एक और एफआईआर, पेन बदलने पहुंचे ग्राहक को धमकाया

Wed Jun 18 , 2025
जबलपुर: किताबों में कमीशन खोरी कांड में फंस चुके संगम बुक डिपो संचालक के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर ली हैं। दरअसल पेन बदलने पहुंचे ग्राहक के साथ अभद्रता की गई, बल्कि धमकाते हुए संचालक ने उसका मोबाइल नाली में फेंक दिया।पुलिस के मुताबिक मो. नसीर […]

You May Like