
भोपाल। गौतमनगर थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी युवक भी महिला का सहकर्मी है और पिछले 6 साल से दोनों एक साथ रहते थे. पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नर्स का काम करती है. आरोपी रजनीश वर्मा से साथ में काम करते हुए उसकी पहचान साल 2021 में हुई थी. महिला नर्स से दोस्ती करते हुए आरोपी ने उसके साथ शादी करने का वादा भी किया था. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान रजनीश लगातार उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा. महिला नर्स से शादी का वादा करने के बाद आरोपी अब अपनी बात से मुकर रहा है. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. गौतमनगर थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
