ट्रैक्शन उपकरण उत्पादन में बीएचईएल ने हासिल की नई उपलब्धि

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान ट्रैक्शन अल्टरनेटर और ट्रैक्शन मोटरों के लिए महत्वपूर्ण पंचिंग कंपोनेंट्स का समयबद्ध निर्माण एवं सुपुर्दगी कर एक महत्वपूर्ण विनिर्माण उपलब्धि हासिल की है।

फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस शॉप में आयोजित एक सादे समारोह में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित टीए-9901 ट्रैक्शन अल्टरनेटर के 37वें एवं अंतिम सेट की स्टेटर पंचिंग निर्माण पूर्ण होने तथा एचएस-15250 ट्रैक्शन मोटर की आर्मेचर पंचिंग के निर्धारित समय-सीमा में निर्माण की उपलब्धि को चिह्नित किया। यह आर्मेचर पंचिंग सीआरएनजीओ इन-कट्स से तैयार की गई है।

इन उत्पादों से संबंधित विनिर्माण दस्तावेज महेंद्र कुमार सहारे, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (प्रेस शॉप) द्वारा देवेंद्र कुमार बंछोर, अपर महाप्रबंधक (ट्रैक्शन मैन्युफैक्चरिंग) तथा दयाराम चौहान, अपर महाप्रबंधक (ट्रैक्शन अल्टरनेटर मैन्युफैक्चरिंग) को सौंपे गए।

समारोह को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने प्रेस शॉप की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन-कट सामग्री के प्रभावी उपयोग से न केवल सामग्री की बचत हुई है, बल्कि संबंधित उत्पाद समूहों को समय पर पंचिंग की आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने उत्पादन लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें विनिर्माण उत्कृष्टता और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफार्मर मैन्युफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं अनुरक्षण) रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (टीपीटीएन एवं सीईटी) आकाश दाणी तथा महाप्रबंधक (फीडर्स) संतोष डोंगरे सहित ट्रैक्शन मोटर मैन्युफैक्चरिंग, ट्रैक्शन अल्टरनेटर मैन्युफैक्चरिंग एवं ट्रैक्शन मोटर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रेस शॉप एवं अनुरक्षण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रेस शॉप शॉप काउंसिल के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

यह उपलब्धि परिचालन दक्षता, समयबद्ध निष्पादन तथा भारतीय रेलवे के ट्रैक्शन उपकरण विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत समर्थन देने के प्रति बीएचईएल भोपाल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Next Post

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Thu Jun 18 , 2026
छतरपुर। जिले के ग्राम केडी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी घायलों […]

You May Like