डबरा में प्रशासनिक फेरबदल: नवकिरण कौर होंगी नई एसडीएम, वर्तमान एसडीएम जूही का तबादला

ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए ग्वालियर जिले के डबरा अनुभाग में नई एसडीएम की नियुक्ति की है। वर्ष 2024 बैच की आईएएस अधिकारी नवकिरण कौर को डबरा का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, डबरा में पदस्थ वर्तमान एसडीएम जूही गर्ग का स्थानांतरण कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में यह बड़ा आदेश सामने आया है। नवनियुक्त एसडीएम नवकिरण कौर इससे पहले धार जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। अपनी कार्यकुशलता के लिए जानी जाने वाली नवकिरण कौर जल्द ही डबरा पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगी।माना जा रहा है कि इस बदलाव से डबरा अनुभाग के प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आएगी।

Next Post

अफ़गानिस्तान-भारत टी 20 शेड्यूल में हो सकता है बदलाव

Fri Aug 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) ऐसा लगता है कि अगले महीने अफ़गानिस्तान और भारत के बीच होने वाली तीन मैचों की टी 20 इंटरनेशनल सीरीज़ की तारीखों में बदलाव की कोशिश हो रही है। मैचों को रीशेड्यूल करने का कोई औपचारिक फ़ैसला अभी तक नहीं लिया गया है, लेकिन अफ़गानिस्तान […]

You May Like