ग्वालियर। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 27 में सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने एमआईसी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मी सुरेश गुर्जर के साथ मथुरा प्रसाद के बंगले से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। इस सड़क का निर्माण करीब 11 लाख 60 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र का विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता जैसी सुविधाएं हर क्षेत्र के नागरिकों का अधिकार हैं। इसी उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सीसी रोड का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से महसूस की जा रही सड़क संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रतीक जैन (लालू जैन), राहुल गुर्जर, हरीबाबू जाट, अमरेश गुर्जर, कृष्णा गुर्जर, जसवंत सेजवार, दशरथ सिंह, संजय जैन, बल्लू पंडित, अलाउद्दीन खान, रफीक खान, राजेंद्र पाल, रामलाल बाथम, ब्रजेश धानुक, जीतू वर्मा, जुगल अरोरा, कपिल मंडेलिया और मनीष कैथेले सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
