जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत शारदा नगर करमेता में हत्या के इरादे से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि आदित्य मिश्रा 19 वर्ष निवासी शारदा नगर करमेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहित गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता मिला और उससे शराब पीने के लिये कहने लगा तो उसने मना कर दिया था.
इसी बात पर मोहित गुप्ता उर्फ पप्पू उससे विवाद करने लगा तो वह अपने घर चला गया था, वह अपने साथी पंकज गुप्ता तथा नितिन पटैल के साथ खडे होकर बातचीत कर रहा था तभी पप्पू उर्फ मोहित गुप्ता आया एवं उसे जान से मारने की नियत से कैंची से हमलाकर उसके दाहिने गाल, कान के नीचे गले में प्राणघातक चोटें पहॅुचा दी।
