विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक: सम्राट चौधरी

श्री चौधरी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व लोगों के जीवन में नई आशा, सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आए। साथ ही, समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को और मजबूती मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ किया।

उल्लेखनीय है कि विजयादशमी, जिसे दशहरा भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को उसके बंधन से मुक्त कराया था। वहीं, मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध किए जाने की स्मृति में भी यह पर्व मनाया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। विजयादशमी लोगों को सत्य, धर्म, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

Next Post

जियो के आईपीओ के लिए एंकर निवेशकों से आई 2.5 लाख करोड़ की मांग

Tue Oct 20 , 2026
मुंबई, 20 अक्टूबर (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए एंकर निवेशकों की तरफ से 2.5 लाख करोड़ रुपये की मांग आयी है जो उनके लिए आरक्षित बुक साइज से 30 गुना से भी अधिक है। जियो के आईपीओ में एंकर निवेशकों […]

You May Like