5-ए साइड फुटबॉल ऑल डे प्रेसिडेंट कप 21 अगस्त से

ग्वालियर: जीवाजी क्लब एवं जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 5-ए साइड फुटबॉल ऑल डे प्रेसिडेंट कप का आयोजन 21 अगस्त से जीवाजी क्लब टर्फ पर किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पूरे दिन चलेगी और इसका मुख्य उद्देश्य जिले की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना है।
जिला टीम का चयन
इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर ही जिला फुटबाल टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम आगे चलकर राज्य स्तरीय फुटसाल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
मुकाबले 5-A साइड फॉर्मेट में खेले जाएंगे। तेज गति, कम खिलाड़ी और लगातार मैचों के कारण टूर्नामेंट दर्शकों के लिए भी रोमांचक रहेगा।

विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जो भी टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है, वे अपना नाम जल्द से जल्द दर्ज करा सकती हैं। आयोजकों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से जिले में फुटबॉल और फुटबाल को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। जीवाजी क्लब का टर्फ इस आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।

Next Post

महज 24 घंटे में ही सामने आ गया कि किसके दिमाग में 'नक्सल' है: भाजपा

Mon Aug 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) ‘दिमागी नक्सल’ के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर निशाना साधा और कहा है कि महज 24 घंटे में ही सामने आ गया कि किसके दिमाग में ‘नक्सल’ है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने […]

You May Like

मनोरंजन