श्रद्धालुओं की टेंपो पलटी, 12 घायल

ग्वालियर: यहां आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के मौके पर मां शीतला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो गुढ़ा गुढ़ी का नाका पर पलट गई। हादसे में टेंपो सवार सभी 12 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब गुढ़ा गुढ़ी का नाका क्षेत्र में टेंपो के सामने अचानक एक बस आ गई।

संकरी सड़क पर टेंपो चालक ने बस को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के चलते उसका नियंत्रण बिगड़ गया और टेंपो पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

नदी पार टाल मुरार इलाके से श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार रात शीतला माता मंदिर के लिए पैदल रवाना हुआ था। श्रद्धालु नंगे पैर दर्शन करने जाते हैं और मन्नत पूरी होने पर भंडारा कराते हैं।हादसे में टेंपो सवार सभी 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें अतुल शर्मा (22), सज्जन शर्मा (19), कोमल बाथम (12), ज्ञाना बाई बाथम (55), मीनू बाथम (15), सुनीता बाथम (45), पारी बाथम (12), परी बाथम (11), कल्लू माहौर (20) और गणेश माहौर (30) शामिल हैं।

Next Post

कचरा वाहन में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

Fri Apr 4 , 2025
इंदौर:विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के बजरंग नगर स्थित मजदूर चौक पर सोमवार को एक चलती कचरा गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. गाड़ी में भरे कचरे ने देखते ही देखते आग पकड़ ली और धुएं के गुबार के साथ आग की लपटें उठने लगीं. घटना के दौरान […]

You May Like

Play sound