शिवसेना नगर अध्यक्ष पल्लव देशमुख पर चाकू-तलवार से हमला, नागपुर रेफर

सिवनी : डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के प्रताप नगर, कबीर वार्ड निवासी पल्लव देशमुख पिता राधेश्याम देशमुख पर गुरुवार रात करीब 7:30 बजे चाकू और तलवार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पल्लव देशमुख गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, घटना मानस सोलर पॉइंट के सामने हुई। घायल पल्लव बघेल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया।डूंडासिवनी थाना प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि पल्लव देशमुख पर रात करीब 7:30 बजे हमला हुआ। पुलिस के अनुसार, हमलावरों में शुभम बघेल समीर बघेल सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही है। मामले की जांच जारी है।

Next Post

चुनाव आयोग ने छूटे हुए मतदाताओं को पंजीकृत करने को विशेष अभियान चलाने का दिया निर्देश

Fri Oct 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में छूट गए पात्र मतदाताओं के नामों को फिर से शामिल करने के लिए उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्य चुनाव अधिकारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को एक […]

You May Like