खरसौदखुर्द टोल प्लाजा पर तोडफ़ोड़, 3 युवकों ने जमकर मचाया उत्पात

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के उज्जैन-बदनावर फोरलेन हाईवे पर ग्राम खरसौदखुर्द टोल प्लाजा पर रात 3 युवकों ने जमकर उत्पात मचाते हुए तोडफ़ोड़ की और कर्मचारियों के साथ बेल्ट-डंडे से मारपीट की। घटनाक्रम में टोल कर्मचारी प्रेमसिंह सोलंकी, हरीश परमार, मयूर मकवाना, भरत चौहान, ओम मांडेल, धर्मेन्द्रसिंह, रितेशसिंह, नीरज घायल हो गये। तीनों युवकों ने टोल बेरियर के साथ केबिन और मेस में जमकर तोडफ़ोड़ की। टोल पर तोडफ़ोड़ की खबर मिलते ही इंगोरिया थाना प्रभारी दिपेश व्यास टीम के साथ मौके पर पहुंच गये थे। वही मारपीट और तोडफ़ोड़ करने वाले 3 युवकों जितेन्द्र पिता राजेन्द्र राठौर, मानसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत निवासी भाटपचलाना और विशाल सिसौदिया निवासी बडऩगर को हिरासत में लिया। मामले में टोल कर्मचारी पुष्पेन्द्रसिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मारपीट और तोडफ़ोड़ करने वाले मारूति में सवार होकर आये थे। उन्होंने पहले प्रेमसिंह से कहा कि मैनेजर के बारे में पूछा और मारपीट शुरू कर दी, उसके बाद केबिन में घुसे फिर मेस तक पहुंच गये। थाना प्रभारी व्यास के अनुसार मारपीट और तोडफ़ोड़ करने वालों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 296 (ए), 324 (4), 351 (3) 3 (5) का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

गुवाहाटी में बारिश रुकी, 11-11 ओवरों का मैच खेला जाएगा

Tue Apr 7 , 2026
गुवाहाटी, 07 अप्रैल (वार्ता) गुवाहाटी में बारिश रुक गयी है और गुवाहाटी से ताज़ा अपडेट यह है कि राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबले में रात 9:55 बजे टॉस होगा। मैच 10:10 बजे पर स्टार्ट होगा। कुल मिलाकर 11-11 ओवरों का मैच खेला जाएगा और पावरप्ले 3.2 […]

You May Like