
ब्यावरा। बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का उछाल अवश्य हुआ किंतु ठंड का प्रकोप बरकरार रहा. सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है.
बुधवार को सुबह एवं शाम होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया. ठंडी हवाओं से परेशानी और बढ़ गई है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री पर रहा.
विदित है कि 17 नवम्बर को राजगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर जा पहुंचा था. 18 नवम्बर को भी न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा.
इसके बाद बुधवार को तापमान में उछाल आया. उल्लेखनीय है कि बीते दो दिन तक प्रदेश में सबसे कम तापमान वाले जिलो में राजगढ़ जिला पहले स्थान पर रहा. मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिन न्यूनतम तापमान में मामूली उछाल बना रह सकता है.
