
भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान अमित शाह से उनके निवास स्थान पर सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों एवं विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के साथ जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सौजन्य भेंट के दौरान प्रदेश के समग्र विकास, निवेश संवर्धन और अधोसंरचना विस्तार जैसे विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को निरंतर मिल रहे केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
