झोलाछाप पर कार्यवाही, निजी हॉस्पिटल सील

रामपुरा: रामपुरा तहसील क्षेत्र के चचौर में विगत कई वर्षों से इनलीगल हॉस्पिटल संचालन कर रहे डॉक्टर विश्वजीत पारे ,,(बंगाली डॉक्टर) की विगत कई समय से मिल रही शिकायतों से स्वस्थ्य विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दिनांक 14/ नवंबर/25 शुक्रवार को त्वरित कार्यवाही कर हॉस्पिटल सील किया ।मिली जानकारी के अनुसार, चचोर में संचालित बंगाली डॉक्टर विश्वजीत पारे का हॉस्पिटल जिसकी विगत समय से लगातार शिकायते मिल रही थी.

जिस पर मीडिया ने भी कई बार डॉक्टर के खिलाफ खबरों के माध्यम से स्वस्थ्य विभाग को अवगत करवाया, जिस पर रामपुरा मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रमोद पाटीदार, डॉक्टर उमेश बसेर बीएमओ मनासा, रामपुरा स्वास्थ्य विभाग की टीम, पूलिस थाना रामपुरा टीम शुक्रवार को चचोर पहुंची, जहां हॉस्पिटल का निरीक्षण कर कार्यवाही की जांच में बिना दस्तावेजों के इनलिगल तरीके से प्रेक्टिस करता व अनियमितता पाए जाने पर उक्त हॉस्पिटल सील किया गया । नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की गई ।

Next Post

अवैध परिवहन करते चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

Sun Nov 16 , 2025
नीमच: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के स्पष्ट निर्देशों का पालन करते हुए जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सहायक खनिज अधिकारी गजेंद्र सिंह डावर के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। यह कार्रवाई शनिवार को दिनभर चली, जिससे […]

You May Like