कादूखेड़ी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 घायल, 19 पर मामला दर्ज

आष्टा। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के कादूखेड़ी में मंगलवार को जमीन को लेकर हुए विवाद में 12 लोग घायल हो गए थे. जिनको इलाज के लिए आष्टा शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया था. पुलिस ने मामले में दोनों तरफ से 19 लोगों के खिलाफ प्रकरण कायम किया है. इसमें एक पक्ष के 9 और दूसरे पक्ष के 10 लोग शामिल हैं. अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कादूखेड़ी में राजाराम मालवीय और रोहित मालवीय परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. मंगलवार को इसे लेकर दोनों ही परिवार के लोग आमने-सामने आ गए. इसमें जमकर एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की गई. मारपीट से कई लोगों को चोट आने पर अस्पताल लाना पड़ा था, जिसमें एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया. सिद्दीकगंज पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के राजाराम मालवीय की रिपोर्ट पर उमरावसिंह, श्रीपाल, दिनेश, राहुल, अशोक, जितेंद्र, देवकलां, धनकुंवर, बबीता और दूसरे पक्ष के रोहित मालवीय की रिपोर्ट पर राजाराम, राहुल, मेहरवान, जितेंद्र, बलवान, सुरेश, शेखर, फूलसिंह, अरूणा, फुलियाबाई के खिलाफ प्रकरण कायम किया है.

Next Post

मोदी-मोहन के नेतृत्व में आधुनिक अधोसंरचना के नए मानक स्थापित कर रहा मप्र: डॉ हितेश बाजपेई 

Wed Jun 3 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेयी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश की सड़क एवं परिवहन अवसंरचना को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार का निर्णय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी […]

You May Like