जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त कर गुंडे बदमाशों की धरपकड़ की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 85 गैर म्यादी वारटियों एवं 110 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए, 23 जमानती वारंट भी तामील किए गए है।
अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गश्त रात 9 बजे से रात्रि 2-30 बजे तक की गई।
