पिछोर: खाने के स्वाद को लेकर शुरू हुआ विवाद जातिगत टिप्पणी और मारपीट तक पहुंच गया। तीन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है।सोनी मार्केट पिछोर में 14 अगस्त की रात 9 से 9.15 बजे के बीच अरुण परिहार, उम्र 25 वर्ष, के साथ अरबाज खान, हसरत खान और शाहिद खान निवासी पिछोर द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई।
फरियादी के अनुसार खाने के स्वाद को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने मां-बहन की गंदी तथा जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने अपराध क्रमांक 171/26 में बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 3(5) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(वीए) के तहत मामला दर्ज किया है। विवेचना उनि शिवम सिंह राजावत कर रहे हैं।
