पुरानी रंजिश में युवक को चाकू से गोदा, आरोपी धराए

बुधनी। रेहटी रोड़ पर फ्लाईओवर के सर्विस रोड़ के पास पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने नर्मदापुरम निवासी एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम लगभग 6:30 बजे पियूष कुशवाहा नामक युवक को तीन आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था. बताया जाता है की पिछले दिनों उनकी आपस में प्रेम प्रसंग को लेकर कहा सुनी हो गई थी. इसी विवाद को खत्म करने के लिए आरोपियों ने मृतक पियूष कुशवाहा को घटनास्थल पर बुलाया था उसके साथ पोहप सिंह और राहुल ठाकुर भी आए थे. यह सभी घटनास्थल पर अलग-अलग मोटर साइकिलों से पहुंचे थे. बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच हो गई. इस पर जितेंद्र कुशवाहा ने दोनों साथियों के साथ मिलकर पियूष कुशवाहा पर चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक को आनन-फानन में नर्मदापुरम ले जाया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1),296,115 (2),3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया और मौके पर पाए गए साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने हमला करने वाले तीनों आरोपियों जितेंद्र कुशवाहा, अनिल कुशवाहा और दिनेश बेले निवासी प्रभात पट्टन बैतूल को हिरासत में ले लिया. तीनों आरोपी बुधनी स्थित निजी कंपनी में कार्यरत थे और आरोपी माना स्थित गुरुआ बाबा कॉलोनी में किराए से रहते हैं. उधर घायल पीयूष कुशवाहा की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. पुलिस द्वारा जांच के बाद धाराओं में इजाफा किया जाएगा.

थाना प्रभारी डीएसपी चैनसिंह रघुवंशी ने बताया पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था .आरोपियों ने मृतक पर चाकू से हमला कर दिया था. शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

Next Post

सारंगपुर में रेल्वे गेटमैन की लापरवाही: गेट खुला रहा मेंटेनेंस इंजन गुजर गया

Sun Sep 14 , 2025
सारंगपुर। आगर रोड स्थित जयनगर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर गेटमैन की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दोपहर 3:25 बजे गेट नम्बर 59 पर मेंटेनेंस इंजन (टावर वेगन ट्रेन) आने के बावजूद रेलवे गेट खुला हुआ था. उसी दौरान एक स्कूल वाहन रेलवे लाइन पार कर […]

You May Like