बाइक-टेंपो ट्रैवलर की भिड़ंत में युवक की मौत

ओंकारेश्वर : कुल्फी का ठेला लगाने के साथ एनएचडीसी में करता था सफाईकर्मी का काम, परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की रविवार शाम करीब 7 बजे ओंकारेश्वर क्षेत्र में बाइक और टेंपो ट्रैवलर की जोरदार भिड़ंत में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में इनपुन पुनर्वास निवासी संजय पिता प्रेमलाल मोरे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मांधाता पुलिस मौके पर पहुंची और संजय को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया गया कि संजय मोरे परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कुल्फी का ठेला लगाता था। इसके साथ ही वह एनएचडीसी में सफाईकर्मी के रूप में भी कार्यरत था। संजय शादीशुदा था और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।

संजय के भाई संतोष मोरे ने बताया कि वे दो भाई हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंने गरीब आदिवासी परिवार की स्थिति को देखते हुए शासन-प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Next Post

एशियन गेम्स 2026: भारत के मेडल मिशन की शुरुआत

Mon Sep 21 , 2026
टोक्यो। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार शुरुआत की है। शूटिंग में भारत के खाते में दो सिल्वर मेडल आए हैं। एलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल के सिंगल और ग्रुप इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का मेडल खाता खोला। अब नजरें गोल्ड मेडल पर हैं। शूटिंग […]

You May Like